सोनभद्र, जून 7 -- सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कूदवार चौकी अंतर्गत कूदवार टोला कोयलकाट में शनिवार सुबह ननिहाल आए एक बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रविवार सुबह परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया। धौहनी गांव निवासी राजेश यादव पुत्र तिलकधारी यादव अपने ननिहाल कूदवार टोला कोयलकाट आया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव में टेंट का सामान लेकर पहुंचे ट्रैक्टर से सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर को पीछे किया जा रहा था। बताया जाता है कि अचानक राजेश ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण रा...