रुद्रपुर, जून 18 -- गदरपुर, संवाददाता। एक अधेड़ की बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के चालक को गिरफ्तार करने पर ग्रामीण शांत हुए। खेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय सोमल सिंह पुत्र कन्हैया सिंह की बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी गंगादेवी ने बुधवार रात करीब 10 बजे कोतवाली गदरपुर में खेमपुर निवासी अनमोल के खिलाफ नामजद तहरीर दी। बताया कि कि अनमोल ट्रैक्टर का चालक और स्वामी है। हादसे में उसके पति की मौत के बाद वह वाहन समेत फरार हो गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्य...