शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- बंडा। रीपर चलाने के लिए इटावा गए बंडा के युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए इटावा रवाना हो गए हैं। नरेंद्रपुर निवासी 35 वर्षीय सरनाम सिंह यादव 30 मार्च को इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में भूसा बनाने की मशीन चलाने मजदूरी करने गए थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खेत में आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरनाम परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते थे। उनकी मौत से पत्नी प्रीति देवी, बहन रुचि और भाई रक्षपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। ...