गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के नेवास गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नेवास गांव निवासी पलकधारी की 45 वर्षीय पत्नी इसरावती देवी खेत में गेहूं की दवनी कराने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात इसरावती देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की इकलौती बेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.