सिद्धार्थ, मई 18 -- डुमरियागंज/बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा चौराहे के पास ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।रविवार दोपहर 12 बजे बेंवा की तरफ़ से बस्ती की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। महुआरा चौराहे के पास अचानक गाड़ी मोड़ने की वजह से सड़क पर जा रहे बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार प्रवेश कुमार (30) व मनीष सोनी (18) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बेंवा सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अलग- अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो रेफर जहां पर हालत गंभीर देख प्रवेश को बस्ती रेफर कर दिया गया। वहीं मनीष सोनी को हल्की चोटे लगने से प्राथमिक उपचा...