रुडकी, फरवरी 17 -- लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी चौकी अंतर्गत सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडितपुरी गांव निवासी चालीस वर्षीय लोकेंद्र पुत्र अजय कुमार सोमवार रात अपने साथी कृष्णपाल के साथ बाइक पर सवार होकर लक्सर कस्बे की ओर आ रहा था। जैसे ही वे गांव से कुछ दूर निकले, सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...