लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- ईसानगर खमरिया रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्ची समेत दो लोग जख्मी हो गए। परिजन तीनों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी खमरिया ले गए। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार दोपहर ईसानगर कस्बे के रहने वाले शिवराम वाजपेई बाइक से अपनी भाभी विद्यावती और भतीजी गौरवी को लेकर जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। ईसानगर बाईपास से खमरिया रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाया और खमरिया की ओर चल दिए। बताया जाता है खमरिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टरट्रॉली से शिवराम की बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद 25 वर्षीय शिवराम और सात वर्षीय गौरवी के पैर में फ्रैक्चर आ गया और 30 वर्षीय विद्यावती भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई और परिजनों को भी घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.