शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- खुटार-पुवायां रोड पर अठकोना मोड़ के पास सोमवार रात करीब 11:35 बजे गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सात लोग घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पीलीभीत जिले के जयराम, विवेक, राजेश कुमार, शाकिर शाह, कोहनूर और संजीव घायल हुए, जबकि कार सवार कुलवीर सिंह भी चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक चार मजदूरों के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खुटार में भर्ती कराया। गंभीर हालत में शाकिर शाह, राजेश कुमार और संजीव को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मजदूरों ने बताया कि वह लखीमपुर खीरी से गेहूं लेकर ...