प्रयागराज, जून 12 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव के मधवापुर से पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली एचटी लाइन की चपेट में आ गया जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। खास यह रहा कि लाइनमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।मधवापुर गांव की ओर से शुक्रवार को पांडेश्वरनाथ धाम पर निशान चढ़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से निकले थे। ट्रैक्टर इस्माइलगंज बाग में पहुंचा ही था कि एच टी लाइन की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरा तो उसमें सवार श्रद्धालु सकते में आ गए। ट्रॉली में बैठी महिलाएं, बच्चें और कई युवक करंट की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- फुटेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत मौके पर मौजूद लाइनमैन संजय कुमार ने तत्काल सप्लाई बंद कराया। लेकिन तब तक सीता पुत्री बच्चा...