आगरा, नवम्बर 27 -- यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को एआरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सर्दी के मौसम में सड़क हादसे रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई। नियमों के उल्लंघन पर 197 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन एक वाहन को सीज किया है। वाहन चालकों पर 3.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप से नदरई तिराहा, बिलराम हजारा नहर बाईपास, बिलराम गेट चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, नदरई तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे 15 डंपर ट्रक के चालान काटे हैं। इसके अलावा सर्दियों में कोहरे के मौसम में सड़क हादसे रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए हैं। वहीं दो पहि...