बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। असारा गांव में ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के सात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस आए और हमला कर दिया। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। असारा निवासी कासिम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा लुकमान गुरुवार शाम खेत से छोटा बुग्गी लेकर लौट रहा था। रास्ते में सामने से सलीम और उसका बेटा हारिश ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ गए। आरोप है कि लुकमान द्वारा ट्रैक्टर ट्राली एक ओर करने के लिए कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। विवाद बढ़ता देख लुकमान बुग्गी वहीं छोड़कर घर आ गया। कुछ देर बाद मुकीम, सलीम, हारिश, सुहेल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.