बलरामपुर, फरवरी 25 -- बलरामपुर के श्रीदत्तगंज के बघमरवा गांव से कंचनपुर जा रही बारातियों से भरी बोलेरो रामनगर गांव थाना धानेपुर गोंडा के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। दुर्घटना में गांव निवासी छह लोग घायल हो गए। घायलों में गांव के आशाराम, विशाल, लल्लू व तीन बच्चे शामिल हैं। बोलेरो को अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज एक निजी क्लीनिक पर कराया गया है। घायल आशाराम ने बताया कि सभी लोग गांव के राम सुरेश मिश्र के पुत्र की शादी में बारात जा रहे थे, जहां वे लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.