हापुड़, मई 28 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित गांव बागड़पुर फ्लाइओवर पर सोमवार देर रात अनियंत्रित कार भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जनपद मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव नंगला साहू निवासी यूनुस बुधवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा भरकर हाफिजपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ गांव के ही मुनाफ और इंतजार भी सवार थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ट्रैक्टर-ट्राली में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी...