शामली, जुलाई 21 -- बाबरी। पानीपत-खटीमा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से पिकअप की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पानीपत खटीमा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग चारा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह चारा लेकर लौट रहे थे तो लालूखेडी के पास के पास पीछे से आ रहे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और उसकी ट्रैक्टर ट्राली से भिडंत हो गयी। इससे पिकअप में सवार सवार बिजरोल निवासी सचिन पुत्र प्रेम, मनीष पुत्र प्रेम निवासी बिजरोल और रौनक पुत्र दीपक निवासी अलावलपुर, बागपत घायल हुए। उधर ट्रैक्टर चालक विजेंद्र कश्यप पुत्र तिलकराम और जवाहरलाल पुत्र सईराम निवासी अटाली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को भी चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ज...