रायबरेली, मार्च 22 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के इशिया गांव के रहने वाले अमन 18 पुत्र राजेश अपने साथी अंशु 18 पुत्र रमेश के साथ किसी काम के सिलसिले में बाइक से बछरावां की तरफ गए थे। रात को वह दोनों अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच इशिया मार्ग पर स्थित नहरिया के निकट पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। अमन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अंशु की हालत नाजुक होने के कारण अभी उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.