कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पैतृक गांव चतुरीपुर से वापस लौटते समय विशुनगढ़ के पास बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू निवासी संजीव यादव जो की इंडियन आर्मी में सूबेदार मेजर की पोस्ट से रिटायर हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव मैनपुरी जनपद के चतुरीपुर गांव में रामनाथ कोल्ड स्टोरेज का कुछ समय पहले ही निर्माण कराया है। वह उसी को देखने के लिए वहां गए थे। शुक्रवार की दोपहर वहां से वापस लौटते समय जब वह विशुनगढ़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.