सहारनपुर, जनवरी 4 -- नागल। रविवार दोपहर बस स्टैंड पर ब्रेक न लगने के कारण एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में जहां कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रेटर नोएडा निवासी राहुल चौधरी अपनी पत्नी कृतिका, बेटी सोनम, बेटे शुभम व दीपक के साथ अपनी कार से देहरादून जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचे तो राहुल ने आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को देख कार के ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक न लग सके जिस कारण कार ट्रैक्टर ट्राली से भिड गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हाईवे हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...