देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। ट्रैक्टर-ट्राली सहित छह चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में मईल पुलिस को सफलता मिली है। क्षेत्र के ग्राम भटौली के दक्षिण पुलिया के पास से पुलिस ने घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौका मिलते ही एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।मईल थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय था। आएदिन घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जो पुलिस के लिए सिर दर्द हो गया था। सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। पुलिस टीम रात में गश्त पर निकली थी। इसी बीच ग्राम भटौली के दक्षिण पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस को देख वह भागने का प्रयास करने लगे कि दो लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का ला...