आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के हाफिजपुर के पास रविवार की रात कार, ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरागई। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कप्तानगंज बाजार निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता रात में कार से घर लौट रहे थे। शहर के हाफिजपुर चौराहा के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी। ट्राली में ट्रैक्टर से अलग हो गई। कार का एयर बैग भी खुल गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल पहुंचा। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...