गोंडा, अगस्त 16 -- गोण्डा। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चौरी चौराहे के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में एक स्कूटी पीछे से घुस गई। हादसे में स्कूटी सवार 16 वर्षीय अब्दुल रहमान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अब्दुल रहीम (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रगड़गंज निवासी किशोर अब्दुल रहमान और अब्दुल रहीम स्कूटी से करनैलगंज से घर लौट रहे थे। चौरी चौराहे के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अब्दुल रहमान को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान में ट्रैक्टर की ट्राली में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर अब्दुल रहीम का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंच...