हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई, संवाददाता। पिहानी थाना के जहानीखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार की रात नेशनल हाईवे पर गन्ना लदी ट्राली पलट जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन को सामान्य कराया जा सका।बताया जाता है कि गुरुवार की रात को डेल पण्डरवा गांव के निकट गन्ना लदे ट्रक और डम्फर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया लेकिन कुछ देर बाद गन्ने से लदी ट्राली पलट गई। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका। बताते हैं कि इस दौरान कई घंटे जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। हालांकि जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र य...