उरई, अप्रैल 18 -- माधौगढ। संवाददाता कस्बा के सिहारी बस स्टैंड पर ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बंगरा रामपुरा रोड पर यातायात बाधित हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को हटाया गया तब जाकर यातायात चालू हो सका।गांधी नगर निवासी दीपू यादव अपने ट्रैक्टर ट्राली में ईंटा भर कर सिहारी रोड पर खेत पर ट्रैक्टर ट्राली ले कर जा रहे थे शाम को सिहारी स्टेन्ड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे दीपू बच गए और किसी तरह से घायल नहीं हुआ है जिससे हादसा होते बच गया। यह भी पढ़ें- चलते ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक-सह चालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...