ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत
जौनपुर, मई 27 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को ईंट गिराकर वापस भठ्ठे पर जा रहा ट्रैक्टर घड़रोज को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार एक मजदूर की दबने से मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के नेवादा काजी गांव में स्थित एएसआई ईंट भट्ठे का एक ट्रैक्टर चालक ईंट गिराकर दोपहर में वापस आ रहा था, घटनास्थल पर पहुंचा ही था तभी मोड़ के पास अचानक घड़रोज को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर सवार 34 वर्षीय मजदूर उमेश कुमार निवासी रामगढ़ पलामू झारखंड की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.