ट्रैक्टर-ट्राली के रौंदने से घायल ई-रिक्शा चालक की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- फिरोजाबाद, रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली के रौंदने से घायल ई-रिक्शा चालक की शनिवार सुबह आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला एटा के थाना कोतवाली के गांव रामपुर घनश्याम निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल पुत्र पूरन सिंह पिछले कई माह से ठारपूठा में अपने परिवार के साथ रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शुक्रवार को सिक्सलेन नए बाईपास पर चनौरा पुल की तरफ जा रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे वह ई- रिक्शा से उछलकर सड़क पर गिर गया। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में उसे आसफाबाद स्थित एक निजी अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.