सहारनपुर, फरवरी 14 -- यमुना खादर के गांव दौलतपुर में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना शनिवार दोपहर के बाद घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे अचानक गली से निकला 5 वर्षीय सुहान पुत्र इसरान आ गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन बालक को आननफानन में तुरंत चिकित्सक के यहां ले गये। जहां परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया गया। बाद मे पुलिस भी पहुंच गई। मगर परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.