देवरिया, मई 25 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बकरीद से पहले मौत की खबर मिलते ही घर के साथ ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

घटना का स्थान रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के रनिहवां उर्फ चिरईगोड़ा गांव के लियाकत अंसारी (65) पुत्र स्व.मोहम्मद जान अंसारी घर पर रहकर खेती गृहस्थी का काम करते थे। 27 मई को बकरीद पर घर में कुर्बानी होना था, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा हुआ था। शनिवार की सायं करीब पांच बजे लियाकत सब्जी लेने के लिए सायकिल से सुदामा चौराहा पर गए हुए थे। जहां साग सब्जी लेकर वह सायकिल से घर के लिए लौट रहे थे।

दुर्घटना का विवरण अभी वह भालीचौर और रनिहवां गांव के सिवान पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही पे्रशर वाले ट्रैक्ट...