बहराइच, मई 10 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा इलाके के शंकरपुर बाबागंज मार्ग के बलराम ईंट भठ्ठा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार मक्का लोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार होने लगा। ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा है।घायल को एंबुलेंस से चरदा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रूपईडीहा थाने के बख्शीगांव निवासी उमेश श्रीवास्तव उर्फ मुकेश (22) पुत्र कैलाश नाथ शनिवार शाम छह बजे बाइक से किसी काम से बाबागंज जाने को निकला था। शंकरपुर बाबागंज लिंक मार्ग पर जैसे ही वह बलराम ईंट भठ्ठे के पास पहुंचा। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मक्का लोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइ...