ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
शामली, जून 11 -- शामली। शहर के धीमानपुरा निवासी एक युवक को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दशा गंभीर होने के कारण मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। शहर के धीमानपुरा आर्यसमाज मंदिर रोड निवासी संजीव गर्ग पुत्र राजपाल गर्ग मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बडौत गए थे। बताया जाता है कि जब वह बड़ौत से वापस लौट रहे थे तो कांधला के निकट दिल्ली हाईवे पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल सूचना के बाद पुलिस ने घायल युवक को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.