सहारनपुर, मार्च 2 -- नागल। रविवार दोपहर स्टेट हाईवे पर कोटा के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। युवक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बढ़ेडी कोली निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है। रविवार को वह गागलहेड़ी के एक गांव में काम करने के बाद घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वहां कोटा के निकट पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से ट्रैक्टर चालक की पहचान कर आरोपी उमाही निवासी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध के पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.