बुलंदशहर, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोला क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी संजय ने बताया कि उनके भाई सिकंदर( 53 वर्ष) सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नोकरी करते थे। शनिवार की रात वह बाइक से ड्यूटी से वापस गांव लौट रहे थे। सिकंदराबाद- खुर्जा मार्ग पर शहबाजपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनके भाई सिकंदर की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पाल पहुंचे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.