आगरा, मई 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में फरीदपुर के समीप गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त आठ वर्षीय दिव्यांश पुत्र पूरन सिंह निवासी फरीदपुर के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो बच्चा खेलता हुआ सड़क पर आ गया, तभी ट्रैक्टर ट्राली क चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...