ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मां सहित बाइक चला रहा पुत्र घायल
मिर्जापुर, मई 13 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा-बरही मार्ग पर शेखवा गांव के सामने बुधवार को सुबह बाइक और ट्रैक्टर के टक्कर में मां-बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल मां-बेटे को सीएचसी अहरौरा ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख मां को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रामपुर ढबही गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज अपनी मां 38वर्षीय बेवी को बाइक के साथ अहरौरा आ रहा था। शेखवा गांव के सामने जैसे ही सूरज पहुंचा सामने से अहरौरा से शेखवा की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक चला रहा सूरज पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शैलेन्द्र कुमार यादव घायल मां और बेटे को अहरौरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.