गोरखपुर, फरवरी 25 -- कुसम्ही बाजार हिंदुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल मे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गए। प्राप्त विवरण के अनुसार अनुज गुप्ता 28 वर्ष निवासी रुद्रापुर थाना एम्स अपनी पत्नी आसना गुप्ता 24 वर्ष व बच्चे को लेकर शहर किसी मरीज को देखने जा रहे थे। बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे ज्योही कुसम्ही जंगल स्थित गोरायबीर बाबा मंदिर के समीप पहुचे थे किसी बाइक से उनके बाइक मे हल्का सा ठोकर लग गया और अनुज गुप्ता बाइक लेकर सड़क पर गिर गये तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से आसना गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी।वही अनुज गुप्ता और बच्चे को हल्की चोटे आयी है।ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...