सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वार गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वार गांव निवासी 10 वर्षीय प्रियांशु पुत्र रामबली प्रजापति गुरूवार को शाम घर से वार गांव के छपका टोला के पास आम लेने लिए जा रहा था। इसी दौरान वार की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...