ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत, एक घायल
सहारनपुर, जुलाई 21 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिरगपुर-दूधली पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। सोमवार सुबह वह कांवड़ मार्ग पर सफाई करने को ड्यूटी पर जा रहा था। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव रेतानगली निवासी संजीव कुमार (37) की गांव तीघरी में सफाईकर्मी को तैनात है। सोमवार सुबह कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई को अपने साथी विरेंद्र के साथ बाइक पर मिरगपुर-दूधली मार्ग से होते हुए जा रहा था। इसी दौरान जब वह राजवाहे के निकट पहुंचा तो तेज एवं अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीण मृतक और घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां परिजनो के पहुंचने पर पुलिस ने उसका पंचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.