हमीरपुर, अप्रैल 12 -- मौदहा, संवाददाता। खेत में गेहूं भरते समय ट्रैक्टर-ट्राली का ढाला गिरने से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बिवांर थानाक्षेत्र के लरौंद गांव निवासी 50 वर्षीय माया देवी पत्नी रामौतार रविवार दोपहर खेत में गेहूं की फसल तैयार कर ट्रैक्टर-ट्राली में भरवा रही थीं। इसी दौरान वह ट्राली के नीचे बैठ गईं, जबकि उनकी 11 वर्षीय पुत्री गिल्ला ट्राली से उतर रही थी। तभी अचानक ट्राली का ढाला गिर गया। जिससे माया देवी उसके नीचे आकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.