बिजनौर, जुलाई 26 -- नेशनल हाइवे पर टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर-ट्राली की भिडंत में 17 लोग चोटिल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिलीव किया गया।रविवार यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस गोला-गोकर्णनाथ से हिमाचल जा रही थी। इस दौरान नेशनल हाइवे स्थित सीओ ऑफिस के समीप पंहुचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस के ड्राइवर सहित 17 यात्री चोटिल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में घायल हिमाचल के खोदरी-मादरी निवासी बस ड्राइवर रोहित पुत्र हरीशरण सहित नेपाल निवासी नयन बहादुर, करन सिंह, प्रकाशवीर, सेति अधिकारी, निर्मल, श्रीराम, धनराज बूड़ा, रोहित, लाल बहादूर, कविराज, विभुनव बोड़ा, नयन बहादूर, शिवशंकर, दीपक ...