हापुड़, जून 4 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर कट के पास ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से ट्रक की टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली चालक को भी चोटें आई थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव हसनपुर के दीपाशु पाल ने हाफिजपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मई की सुबह करीब चार बजे वह अपने चाचा बिजेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली में पशुओं का चारा लेकर गांव से हापुड़ की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर में ज्वार और मक्का का चारा भरा हुआ था। जब वह एनएच 334 स्थित गांव सादिकपुर कट के पास नयारा पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर - ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली बुरी तरह क्षतिग्...