बरेली, अप्रैल 14 -- : शिकायतों के बाद ही अंकुश लगाने को नहीं तैयार जिम्मेदार अफसर : ट्रांसपोर्ट यूनियन डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर चुकी - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता खेती किसानी में काम आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली वर्तमान में ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में बड़ी बाधा बन गये हैं। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां अधिकारियों और सफेदपोशों के संरक्षण में चल रही हैं। जो काम ट्रक-डीसीएम से होता था, उसे अब कम भाड़े के चलते ट्रैक्टर-ट्रालियों से कराया जा रहा है। ट्रकों पर पांबदी लगाई जा रही, जबकि जिले में 500 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां चल रही हैं। कुछ दलालों के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रालियों का पैसा कलेक्ट करके बंदरबाट करने का भी आरोप है। बरेली ट्रांसपोर्ट यूनियन डीएम से शिकायत कर चुकी है। ईंट भट्टा की बात हो या सीमेंट-रेता बजरी की साइट। इतना ...