बाराबंकी, अप्रैल 16 -- सिरौलीगौसपुर। थाना सफदरगंज क्षेत्र के परसा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम सैदनपुर निवासी ज्ञानू यादव (32)पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव गुरुवार की श् ााम करीब सात बजे बाइक से घर जा रहा था। परसा तिराहा के निकट ट्रैक्टर-ट्राला से बाइक टकरा गई। इसमें ज्ञानू गंभीर घायल हो गया। प्रधान मसूद रियाज आदि ने घायल को आनन-फानन संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया था। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.