बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहंड के रहने वाले शिवदत्त द्विवेदी पुत्र रामदत्त द्विवेदी ने थाना गिरवां में सूचना दी। बताया कि सात फरवरी की देर रात्रि को चोर उनका ट्रैक्टर घर के सामने से चोरी कर ले गए। थाना गिरवां में अभियोग पंजीकृत कराते हुए आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके दो आरोपियों अरविंद पुत्र बाबू, प्रमोद पुत्र बाबू निवासी चहितारा थाना कोतवाली देहात, निवासी चहितारा थाना कोतवाली देहात को महुआ रोड़ के पास से पकड़ लिया। एक आरोपी मौका पाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों भाई है। खुरहंड पेट्रोलप...