बदायूं, जून 20 -- खेतिहर इलाके से तीन साल पहले बेचे गए ट्रैक्टर को एक युवक चोरी कर ले गया। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ने पकौड़ी विक्रेता की दुकान को रौंदते हुए उसे भी कुचल दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के गांव चनी के रहने वाले विजय कुमार पाल ने इस्लामनगर के सिठौली गांव के रहने वाले शैलेश से तीन साल पहले ट्रैक्टर खरीदा था। शुक्रवार दोपहर शैलेश उसी ट्रैक्टर को मक्का की फसल से लोड ट्रॉली सहित चुपचाप लेकर चला गया। शराब के नशे में होने के कारण वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को उघैती-करनपुर रोड पर तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गांव करनपुर पहुंचा, उसने उसे इस्लामनगर की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर का ...