आरा, जून 23 -- -मोबाइल भी छीन लिया था पर बाद में वापस कर दिया जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर नकदी समेत सोने का लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक जब शाम को काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घेरकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, धनगाई थाना क्षेत्र के ग्राम बोधा टोला निवासी विनोद कुमार (पिता : अमावस चौधरी) सोनवर्षा गांव में मुन्ना यादव का ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। मुन्ना यादव के घर पर गाड़ी खड़ी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर रुपये और सोने का लॉकेट छीना इसी दौरान रास्ते में सोनवर्षा गांव के रहने वाले दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ि...