प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव से चार अप्रैल को ट्रैक्टर चालक से झपट्टा मारकर छीने गए मोबाइल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,आरोपी दिलीपुर के शिवसत तिवारीपुर गांव निवासी रामेन्द्र मणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह मोबाइल उसने अपने दोस्त कर्माजीतपुर दिलीपपुर के गोलू पांडेय के साथ छीना था। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने आरोपी से छीने गए मोबाइल के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...