बांका, अप्रैल 13 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत के अमदाहा मंडल टोला के समीप शनिवार की शाम कथित रूप से एक ट्रैक्टर से से दबकर ट्रैक्टर मालिक बंसीधर यादव उर्फ सुभाष यादव की हुई मौत के मामले में रविवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की है। घटना के पीछे ट्रैक्टर हादसा है या हत्या पुलिस इन बिंदुओं पर भी अपनी पुलिसिया जांच शुरू कर दी है। इधर घटना के दूसरे दिन भी इस मामले की प्राथमिकी रजौन थाना में दर्ज नहीं की गई है। रजौन पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने अभी रजौन थाना में लिखित आवेदन नहीं दी है। मृतक ट्रैक्टर मालिक सह चालक रजौन थाना क्षेत्र के गोराडीह निवासी नेमानी यादव का बड़ा पुत्र बताया जा रहा है। चर्चा तो यह है कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इस दौरान अपने ट्रैक्टर को ढलान पर खड़ी...