रामपुर, मार्च 2 -- अपने घर गांव जालपुर से बाइक द्वारा किसी काम से टांडा जा रहे दो बाइक सवारों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों घायलों को मुरादाबाद ले गए हैं। घायल के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव जालपुर निवासी अनस और उसका साथी मोहम्मद सोहिब सहित दोनों शनिवार को बाइक से अपने घर जालपुर से टांडा आ रहे थे। टांडा आते समय नदी के आसपास एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे कुट्टी काटने की मशीन जुड़ी हुई थी, ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों और अन्य लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जह...