हरदोई, दिसम्बर 16 -- हरदोई। लखनऊ पलिया हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को दाहिने मोड़ दिया। इससे लोडर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने लोडर अनियंत्रित होकर कार में टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर खाई में घुस गया। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। लखनऊ से हरदोई की ओर भूसी लदा ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में खेतुई बाला जी मंदिर के कुछ पहले ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को एकदम से दाहिनी तरफ मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रहा दौरान लोडर ट्रैक्टर से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर खाई में चला गया जबकि लोडर सामने से आ रही कार से टकरा गया। गनीमत यह रही कि तीनों वाहनों के चालकों को और उसमें बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...