मुजफ्फर नगर, मई 17 -- शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में एक ट्रैक्टर चालक के साथ कुछ युवकों ने रंजिश के चलते मारपीट करते हुए गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई । थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी सोनू कश्यप ट्रैक्टर चलाता है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार की शाम ट्रैक्टर चालक के साथ कुछ युवकों ने किसी रंजिश के चलते मारपीट करते हुए गंभीर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया । यह भी पढ़ें- रंजिश में चारपाई पर सो रहे लोगों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक गंभीर घायल यह भी पढ़ें- युवक को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...