बांदा, दिसम्बर 24 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली देहात के दोहा गांव निवासी राममनोहर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 18 नवंबर को वह बाइक में 18 वर्षीय पुत्र पंकज व 16 वर्षीय बेटी खुशी को राजादेवी डिग्री कॉलेज लेने गया था। दोनों को बैठाने के बाद गांव लौट रहा था। गुरेह गांव के पास बबेरू की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटा व बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...