ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, मई 29 -- सितारगंज। बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नानकमत्ता के गांव बिरियाभूड़ निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 26 मई को उसका भतीजा 21 वर्षीय बलविंदर सिंह बाइक से घर का राशन लाने के लिए गांव मगरसड़ा स्थित किराने की दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे गांव निवासी सतपाल सिंह और अमनदीप सिंह ने घायल भतीजे को सीएचसी नानकमत्ता में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं 27 मई को खटीमा में शव का पंचनामा किया गया। वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुनील सिंह राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.